पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज, कांकेर द्वारा किया गया जिले का वार्षिक निरीक्षण।
कांकेर छत्तीसगढ़।। दिनांक 24.05.2024।। रक्षित केन्द्र कांकेर में दरबार का आयोजन कर पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याएं सुनी।
परेड का निरीक्षण कर साफ-सुथरे व अच्छे गणवेश धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
आज दिनांक 24.05.2024 को के.एल.ध्रुव (भा०पु०से०) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज, कांकेर* द्वारा कांकेर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस लाईन सिंगारभाट कांकेर में परेड का निरीक्षण पश्चात् पुलिस विभाग के अधि०/कर्म० के गुजारिश/समस्याओं का निराकरण हेतु सम्मेलन आयोजित किया गया। परेड का निरीक्षण के दौरान साफ-सुथरी व अच्छा गणवेश धारण करने वाले अधि०/कर्म० को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रक्षित केन्द्र के वाहन शाखा, स्टोर शाखा, शस्त्रागार एवं बीडीएस टीम का निरीक्षण किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज द्वारा सम्मेलन में पुलिस अधि०/कर्म० को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग अनुशासित विभाग है और हम सभी पुलिस विभाग के अनुशासित कर्मचारी है। राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को लगातार अपने अनुविभाग के थाना/चौकी का निरीक्षण/पर्यवेक्षण कर अपराध की रोकथाम एवं थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान रखने के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी अवगत करावें जिससे समस्याओं का निराकरण समय पर किया जा सके। पुलिस विभाग में कार्यरत अधि०/कर्म० को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर नियमित व्यायाम व समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराते रहनेे, नशा से दूर रहने समझाईश दिये।अधिकारी/कर्मचारियो को अपने वेतन का कुछ हिस्से को बचत करने की प्रवृत्ति लावें, जिससे समय पर काम आ सके,बेसिक पुलिसिंग के तहत चौक-चौराहों पर एमसीपी, पेट्रोलिंग, रात्रि गस्त की कार्यवाही लगातार करने एवं चौक-चौराहे, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति रहना चाहिए जिससे अपराधों पर रोकथाम के साथ-साथ जनता में सुरक्षा/विश्वास की भावना जागृत हो, थाना/चौकी में आनेवाले आम जनता के साथ मधुर संबंध स्थापित करने, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार थाना/चौकी प्रभारी जनता के बीच जावें जिससे आमजनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। अपराध विवेचना के दौरान फोंरेंसिक,भौतिक साक्ष्य के महत्व को समझाते हुये अपराध विवेचना के दौरान अच्छी तरह से कार्यवाही करने हेतु समझाईश दी गई। पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने पदस्थापना स्थल पर थाना प्रभारी या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौपे गये दायित्वों को उत्साहित रहकर करने एवं आने वाले समय में योग्य अधिकारी के रूप में सफल होना है तो हमेशा सीखते रहने की प्रवृत्ति रखकर कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ अपने परिवारिक दायित्वों को भी अच्छी तरह से निभाने कहा गया। पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज,द्वारा आई.के.एलिसेला(भा०पु०से०) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर* के मार्गदर्शन में जिले में नक्सल उन्मुलन अभियान, अपराधो की विवेचना एवं रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा जिले में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दिया गया और विभाग की स्थापित परंपराओं के अनुरूप आयोजित सम्मेलन के माध्यम से कर्मचारियों से प्रत्यक्ष मिलकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही गई। सम्मेलन में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शासकीय आवास व पानी की समस्या से अवगत कराया गया। अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा की गई गुजारिशों को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज द्वारा निराकरण हेतु आवश्यक रूप रेखा बनाकर आवश्यक कार्यवाही करने संबंधित को निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज, कांकेर द्वारा जिला कांकेर के थाना कांकेर/नरहरपुर/चारामा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की साफ-सफाई, रिकार्ड दुरस्त रखने, लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरा संदीप पटेल(भा०पु०से०) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर,श्री जयप्रकाश बढ़ई अति० पुलिस अधीक्षक अंतागढ़, प्रशांत कुमार पैंकरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, मो० मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, गिरजाशंकर साव उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) कांकेर, डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर कांकेर, अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) कांकेर, रवि कुजूर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर, गोविंद वर्मा रक्षित निरीक्षक कांकेर, l जिले के थाना/चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस के अधि०/कर्म० उपस्थित थे।