छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में विदाई दी गई

जिला उत्तर बस्तर कांकेर दिनांक 31.07.2024

आज दिनांक 31.07.2024 को इस ईकाई में पदस्थ 01 उप निरीक्षक एवं 02 प्रधान आरक्षक के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में विदाई दी गई।

यादव राम साहू उप निरीक्षक रक्षित केन्द्र कांकेर में पदस्थ थे। जिला जगदलपुर में दिनांक 18.01.1982 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर दिनांक 31.07.2005 को प्र०आर० पद पर पदोन्नत, दिनांक 14.12.2009 को सउनि पद पर पदोन्नत एवं दिनांक 07.06.2021 को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। इस दौरान जिला जगदलपुर में 28 वर्ष, नारायणपुर में 16 वर्ष, एवं जिला कांकेर में 14 दिन कुल 42 वर्ष पदस्थ रहकर अपनी सेवायें दी। दुल्लु राम कावड़े प्र०आर क्रमांक 700 थाना कोरर जिला कांकेर में पदस्थ थे। जिला जगदलपुर में दिनांक 31.08.1994 को आरक्षक के पर पर नियुक्त होकर दिनांक 17.12.2021 को प्र0आर0 के पद पर पदोन्नत हुये। इस दौरान जिला जगदलपुर में 10 वर्ष, दन्तेवाड़ा में 18 वर्ष, सुकमा में 08 वर्ष एवं जिला कांकेर में 04 वर्ष कुल 38 वर्ष पदस्थ रहकर अपनी सेवायें दी। उमीचंद सूर्यवंशी प्र०आर० क्रमांक 214 रक्षित केन्द्र कांकेर में पदस्थ थे। जिला जगदलपुर में दिनांक 04.11.1999 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर दिनांक 10.05.2016 को प्र०आर० के पद पर पदोन्नत हुये। इस दौरान जिला जगदलपुर में 12 वर्ष एवं कांकेर में 25 वर्ष कुल 38 वर्ष अपनी सेवायें दी। यादव राम साहू उप निरीक्षक, दुल्लु राम कावड़े प्र०आर क्रमांक 700, उमीचंद सूर्यवंशी प्र०आर० क्रमांक 214 दिनांक 31.07.2023 को लम्बी सेवा अवधि उपरांत सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में विदाई दी गई। इस अवसर पर आई.के. एलिसेला (भा०पु०से०) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा श्री यादव राम साहू, दुल्लु कावड़े एवं उमीचंद सूर्यवंशी के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुये, उनके द्वारा पुलिस विभाग में किये गये कार्यों की सराहना किये। सेवानिवृत्त पश्चात अपने अनुभव का लाभ समाज को देने प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुये, प्रतीक चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रीमति मनीषा रावटे ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, जी.एस. साव उप पुलिस अधीक्षक कांकेर, गोविंद वर्मा रक्षित निरीक्षक कांकेर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त यादव राम साहू, दुल्लु राम कावड़े, उमीचंद सूर्यवंशी के परिवारगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker to view our site contents.